सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : आखिरकार लौट के दीपक जोशी अपने सियासी घर बीजेपी में आये, शिवराज सिंह ने गले लगाकर किया स्वागत

0

NEWS Leaders : आखिरकार लौट के दीपक जोशी अपने सियासी घर बीजेपी में आये, शिवराज सिंह ने गले लगाकर किया स्वागत

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

“ये वही दीपक जोशी है जो शिवराज सिंह चौहान के ऊपर तमाम आरोप लगाकर कांग्रेस में सम्मिलित हुए थे। लेकिन आज वहीं शिवराज सिंह चौहान के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की”

●》लौटने की पटकथा पहले ही लिखी थी.》》

भाजपा में दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी की पटकथा आठ महीने पहले से लिखी जा चुकी थी। लेकिन अंतिम समय में सहमति नहीं बनने के कारण यह कार्यक्रम टल गया था। सूत्र कहते है की भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दीपक जोशी को एहसास करवाकर वापसी चाहता है।

●《और अंत में.》》

डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हुए थे और खातेगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें 12,542 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में हार के बाद जोशी का कांग्रेस से मोहभंग हो गया, और कुछ ही महीनों में उन्होंने बीजेपी में वापसी की तैयारी शुरू कर दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!