सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने कोलार मार्ग, सलैया और छोला दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में शामिल

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने कोलार मार्ग, सलैया और छोला दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में शामिल

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष शस्त्र पूजन की परम्परा के निवर्हन में राज्य सरकार सहभागी हुई है। हमारी संस्कृति में शास्त्रों के साथ सदैव शस्त्रों की पूजा की गई है। हमारे शस्त्र कमजोर नहीं होने चाहिएं। दशहरा उत्सव सत्य की विजय का प्रतीक है।

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को विजयादशमी, आने वाले दीपावली और अन्य त्यौहारों के लिए बधाई दी”

●》दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पहुंचे.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलार हिन्दू उत्सव समिति द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्टस काम्पलेक्स में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के स्वरूप की आराधना की। क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति द्वारा निर्मित रावण के विशाल पुतले के आकल्पन की सराहना की।

●》सलैया क्षेत्र में भी मनाया गया दशहरा उत्सव.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हिन्दू धर्म उत्सव समिति, सलैया की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में भी उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ऐसे आदर्श थे, जिन्होंने राज परिवार के सदस्यों के साथ अपनी प्रजा से संबंधों का पूर्ण निर्वहन किया।

●》छोला दशहरा मैदान में मनाया दशहरा उत्सव.》》

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरा उत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आखिरी में छोला दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होने कहा कि भोपाल के इस सबसे पूराने दशहरा उत्सव के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां अनेक आकर्षक झांकियां भी निकाली गई हैं।

भगवान राम के दरबार के लिए जिन कलाकारों ने अभिनय किया है, उनकी कला प्रशंसनीय है।अपार जनसमूह की उपस्थिति में छोला दशहरा मैदान में दशानन और अन्य पुतलों का दहन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और समिति को शासन की ओर से नियमित रूप से अनुदान राशि देने की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!