सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

NEWS Leaders : महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन के साथ 83.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

0

NEWS Leaders : महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन के साथ 83.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता खरगोन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजयादशमी पर्व के अवसर पर शस्त्र पूजन के लिए 12 अक्टूबर को खरगोन जिले के प्रसिद्ध स्थान महेश्वर आगमन हो रहा है।

●》देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी में मुख्यमंत्री.》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर प्रवास के दौरान देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर राजगादी पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे श्रीमद् भागवत मॉ रेवा गौशाला में गौ पूजन करेंगे।

●》》विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन देखिए सूची.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महेश्वर प्रवास को लेकर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

“खरगोन जिले के 83 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा महेश्वर में खरगोन जिले के विभिन्न विभागों के 21 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 35 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा तथा 61 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के 08 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में 52 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित 23.40 किलो मीटर लंबाई के कसरावद-पीपलगोन-बेड़िया मार्ग, मण्डलेश्वर में 02 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित आईटीआई भवन, 02 करोड़ 69 लाख रुपये लगात से काकड़दा से धरगांव मार्ग तक निर्मित पुल, भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम अंजनगांव में 01 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं समसपुरा, पनवाड़ा, नंदगांव रोड़ व पंधानिया में 49-49 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा ग्राम कानापुर, मोहना एवं लालखेड़ा में 01.35-01.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा विधानसभा क्षेत्र कसरावद के ग्राम अहीर धामनोद, अमलाथा, बड़गांव, बरसलाय, भट्यान बुजुर्ग, भोपाड़ा, छोटी कसरावद, दुर्गापुर, पानवा, पाटीयापुरा, सांईखेड़ी, टेमरनी, पोई, विधानसभा क्षेत्र भगवानपुरा के ग्राम कड़वापानी, काजलमाता, खापर जामली, नागरखेड़ी, पिपरीपाला, सातपानी, उमरिया, विधानसभा क्षेत्र भीकनगांव के ग्राम भगवानपुरा, चिरागपुरा, ईगरिया, ककड़गांव, कांझर, मछलगांव, पलासी, रायदड़, टेमला एवं विधानसभा क्षेत्र महेश्वर के ग्राम बाकानेर, करोंदिया माताजी एवं वाणी में 55-55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का भूमिपूजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!