सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो...

NEWS Leaders : मालवा-निमाड़ में सौ करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली वितरित, जारी वित्तीय वर्ष में अब तक 1396 करोड़ यूनिट आपूर्ति

0

NEWS Leaders : मालवा-निमाड़ में सौ करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली वितरित, जारी वित्तीय वर्ष में अब तक 1396 करोड़ यूनिट आपूर्ति

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मालवा निमाड़ में गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति की जा रही है। राज्य शासन के अनुसार कृषि क्षेत्र के लिए दस घंटे दैनिक एवं अन्य सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए चौबीस घंटे आपूर्ति व्यवस्था लागू है।

“वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कंपनी क्षेत्र में सौ करोड़ यूनिट बिजली पिछले वर्ष के समान अवधि की तुलना में ज्यादा वितरित हुई है”

●》सौ करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली वितरित.》》

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि जारी वित्तीय वर्ष के करीब छः माह बीतने को हैं। इस दौरान कंपनी क्षेत्र में 1396 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ है, यह गत वर्ष के समान अवधि की तुलना में करीब सौ करोड़ यूनिट ज्यादा है। वर्ष 2023 एवं 2024 की समान अवधि में 7.60 प्रतिशत ज्यादा आपूर्ति हुई है।

●》सर्वाधिक आपूर्ति वाले जिले कौन से है.》》

उक्त अवधि में सबसे ज्यादा आपूर्ति वाले जिलों में इंदौर 11.90, आगर 11.76, उज्जैन 9 प्रतिशत, देवास 8.85 प्रतिशत वृद्धि वाले जिले हैं। शेष अधिकांश जिलों में 1 से 5 प्रतिशत ज्यादा बिजली आपूर्ति हुई है।

●》और अंत में.》》

प्रबंध निदेशक ने बताया कि आपूर्ति संबंधी दैनिक समीक्षा की जाती है। कंपनी स्तर, रीजन स्तर, जिला/सर्कल स्तर पर नियमित रूप से आपूर्ति संबंधी फीडबैक भी लिया जाता है। जहां भी कोई तकनीकी कठिनाई या मौसमी कारण से कोई बाधा आती है, वहां विद्युत वितरण कंपनी की टीम समय पर पहुंचकर निराकरण करती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!