सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : लोक अदालत में 60 हजार नागरिकों को लाभ, नगरीय निकायों को लोक अदालत में 80 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह

0

NEWS Leaders : नगरीय निकायों की नेशनल लोक अदालत में 80 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह

लोक अदालत में 60 हजार नागरिकों को पहुँचा लाभ

भोपाल : न्यूज लीडर्स

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश में शनिवार को समस्त नगरीय निकायों में नेशनल लोक अदालत में विशेष छूट शिविर का आयोजन किया। नेशनल लोक अदालत में 80 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ।

शिविरों में नगरीय निकायों द्वारा लिये जाने वाले करों में विशेष छूट दी गई। इनमें प्रॉपर्टी टैक्स, जलकर और स्वच्छ भारत कर से संबंधित मामले निपटाये गये। नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति से कर वसूली की गई। प्रदेश के नगर निगमों ने करीब 65 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की।

वहीं नगरपालिकाओं ने 9 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया। प्रदेश की समस्त नगर परिषदों में 6 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की गई। इस प्रकार कुल नगरीय निकायों को 80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। सबसे अधिक इंदौर नगर निगम को 26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

नगर निगम भोपाल को 13 करोड़ रुपये, जबलपुर नगर निगम को 4 करोड़ रुपये और ग्वालियर नगर निगम को 5 करोड़ 75 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नेशनल लोक अदालत में 60 हजार नागरिकों को मदद मिली और आपसी सहमति से प्रकरण को निराकृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!