सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये होंगे कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

NEWS Leaders : लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये होंगे कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कार्यक्रमों के लिए गठित की जायेगी समिति
मुख्यमंत्री इंदौर में अहिल्याबाई उत्सव में हुए शामिल

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई के आदर्शों, सिद्धांतों, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिये राज्य शासन द्वारा समिति का गठन किया जायेगा। इस समिति के माध्यम से लगातार कार्यक्रम होंगे। समिति गठन के संबंध में शीघ्र ही आदेश जारी किये जाएंगे।

●》अहिल्याबाई हम सबकी आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत है.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई हम सबकी आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने जनहितैषी और ममतामयी विशेष शासन व्यवस्था से देश में विशेष पहचान स्थापित की है। वे सनातन धर्म की बड़ी संवाहक रही हैं।

●》अहिल्याबाई होलकर की 229 वीं पुण्यतिथि.》》

इंदौर में पुण्य सलिला देवी अहिल्याबाई होलकर की 229 वीं पुण्यतिथि पर डॉ. यादव ने माँ अहिल्याबाई होलकर की पालकी यात्रा का पूजन किया और उन्होंने बड़ी श्रद्धा के साथ पालकी को अपने कांधों पर थामकर यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने माँ अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किये।

●》और अंत में.》》

अहिल्या उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक डागा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, शिव गंगा अभियान के प्रमुख श्री महेश शर्मा, श्री यशवंतराव होलकर (तृतीय) सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!