सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व देशभर में मनाया जा रहा है, सजकर तैयार कृष्ण नगरी मथुरा

0

NEWS Leaders : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व देशभर में मनाया जा रहा है, सजकर तैयार कृष्ण नगरी मथुरा

“आज “श्री कृष्ण” 5251 साल के हो गये है, यह जन्म का समय नहीं था, यह समय का जन्म है”

न्यूज लीडर्स विशेष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आज देशभर में  मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में हुआ था। तभी से हर साल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है।

मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पर्दे खोले गए और आरती की गई। जन्माष्टमी उत्सव के लिए सजकर तैयार हुई कृष्ण नगरी मथुरा,

मथुरा में हर तरफ भक्ति और उल्लास का माहौल है।देशभर में भगवान श्री कृष्‍ण के जन्‍म के उपलक्ष्‍य में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में धूम-धाम से जन्‍माष्‍टमी पर्व मनाया जा रहा है।

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे भारतीयों को श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रसन्नता और उल्लास यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है”

●》मुख्यमंत्री जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होंगे.》》

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को आयोजित श्री कृष्ण पर्व में शामिल होंगे। 26 अगस्त को पूर्वान्ह 11.15 बजे चंदेरी जिला अशोकनगर और दोपहर 2.45 बजे भोपाल जेल में श्री कृष्ण पर्व में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ही मुख्यमंत्री निवास परिसर भोपाल में शाम 6:00 बजे से आयोजित श्री कृष्ण उत्सव में उपस्थित रहेंगे। रात्रि 10 बजे गोपाल मंदिर उज्जैन में जन्माष्टमी उत्सव और रात्रि 10:30 बजे सांदीपनि आश्रम, उज्जैन में श्री कृष्णा पर्व में शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!