सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया...

NEWS Leaders : मप्र की टाॅप 5 खबरें,

0

NEWS Leaders : मप्र की टाॅप 5 खबरें,

● जन्माष्टमी पर्व पर शासन के दिशा-निर्देश.
● इन्दौर को मिला एंडोजेनस ब्लड इरेडिएटर.
● थाने पर पथराव करने वालो चला बुलडोजर.
● राज्य निर्वाचन आयोग में ई-फाइल.
● पीएमश्री स्कूल के 6 विद्यार्थियों का संवाद.

मप्र की टाॅप 5, खबरों से जानिए प्रदेश के हाल-चाल न्यूज लीडर्स से,


●》जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा, शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश.》》

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में आगामी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। निर्देश में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों और उनसे जुड़े स्थलों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जन्माष्टमी पर्व पर प्रत्येक जिले में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों की साफ-सफाई कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन के साथ भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं, योग आदि पर आधारित विभिन्न विषयों पर विद्वानों के व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल/कॉलेज में आयोजित कराये जाएंगे। प्रदेश के ऐसे स्थल जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में जुड़े विशेष प्रसंग स्थलों जैसे कि जानापाव, अमझेरा, नारायणा एवं सांदीपनी आश्रम उज्जैन में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शास्त्र सम्मत मंदिर निर्माण के स्थापत्य एवं उनकी विशेषताओं से अधिक से अधिक लोगो को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रसंगो, कथानकों, आख्यानों से सभी वर्गों को अवगत कराने के लिये भी समुचित कार्यवाही की जाएगी।

●》इन्दौर को प्राप्त हुआ एंडोजेनस ब्लड इरेडिएटर बोन मैरो ट्रांसप्लांट में मिलेगी सहायता.》》

भोपाल : न्यूज लीडर्स

महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर को बीएआरसी (भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र) द्वारा निर्मित 50 लाख रुपये की लागत वाला एंडोजेनस ब्लड इरेडिएटर प्राप्त हुआ है। इसमें कोबाल्ट-60 स्रोत का उपयोग किया गया है। यह उपकरण मध्य भारत में अपनी तरह का पहला है और अब तक किसी भी निजी अस्पताल में भी यह अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध नहीं है। अधीक्षक एमजीएम इंदौर डॉ. अशोक यादव ने बताया कि यह उन्नत उपकरण बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मरीजों के लिए अत्यधिक लाभकारी है।

यह ग्राफ्ट रिजेक्शन की संभावना को कम करता है साथ ही ग्राफ्ट वर्सेस होस्ट रिएक्शन को रोकने में मदद करता है, जिससे मरीजों के उपचार में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उपकरण की कमीशनिंग और स्रोत स्थापना का कार्य प्रगति पर है। यह उपकरण प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा और चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

●》केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से प्रदेश के पीएमश्री स्कूल के 6 विद्यार्थियों को मिला संवाद का मौका. 》》

भोपाल : न्यूज लीडर्स

केन्द्र सरकार की पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित पीएमश्री स्कूलों के 6 विद्यार्थियों को नई दिल्ली भ्रमण के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से परस्पर संवाद करने का मौका मिला। संवाद में इन विद्यार्थियों ने पीएमश्री स्कूल की गतिविधियों और इसमें अध्यापन व्यवस्था की जानकारी दी।

“पीएमश्री स्कूल के 6 छात्र पिछले दिनों 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिये नई दिल्ली गये थे। जिन छात्रों को यह अवसर मिला”

उनमें भोपाल की महक, पन्ना के उमेश, सीधी के अमन, बैतूल की प्रणाली, जबलपुर की नितिशा और खंडवा की पारुल शामिल हैं। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के 100 विद्यार्थी नई दिल्ली पहुंचे थे।

प्रदेश में इन विद्यार्थियों का चयन प्रेरणा उत्सव, कला उत्सव, इंस्पायर अवार्ड, एनएमएमएस और कुश्ती गतिविधियों में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। चयनित छात्रों ने भ्रमण केदौरान नई दिल्ली में इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण भी किया। इस एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्रों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखना इनके जीवन का एक अनूठा अवसर था। ऐसे कार्यक्रम अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा ऐसे अनुभव पाने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

●》राज्य निर्वाचन आयोग में ई-फाइल सिस्टम लागू》》

भोपाल : न्यूज लीडर्स

राज्य निर्वाचन आयोग में अब किसी अधिकारी के टेबल पर फाइल नहीं नजर आती। कर्मचारी भी फाइल लिये इधर-उधर अधिकारियों के कक्ष में नहीं दिखते। यह सब हुआ है पूरे आफिस में ई-फाइल सिस्टम लागू होने से। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि इस सिस्टम को लागू करने से फाइलों के निराकरण में तेजी आई है और उनके संधारण की समस्या भी खत्म हो गयी है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने बताया है कि पेपर लेस ऑफिस बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिये पूरी टीम ने तन्मयता से कार्य कर ई-फाइल सिस्टम को मूर्त रूप दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालयीन सुविधा के लिये अलग-अलग पोर्टल बनाये गए हैं। अधिकारी- कर्मचारियों के लिये इलेक्ट्रानिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम और न्यायालयीन प्रकरणों के लिये कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है। आयोग ई-पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर भी कार्य कर रहा है।

●》छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार》》

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर की गई कठोर कार्रवाई, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित”

भोपाल : न्यूज लीडर्स

छतरपुर के कोतवाली थाने में 21 अगस्त की दोपहर समुदाय विशेष द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 48 नामजद एवं 100 से अधिक अन्य आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण में अभी तक 70 से अधिक लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तथा 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आश्वस्त कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध सतत् कार्रवाई की जा रही है। भीड़ को भड़काने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध जिलाबदर/एनएसए और शस्त्र लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।

छतरपुर में बुधवार, 21 अगस्त को दोपहर लगभग
100-150 लोग महाराष्ट्र में समुदाय विशेष पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन देने के लिए कोतवाली थाने पहुंचे थे। इसके बाद कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा थाने पर पथराव किया गया।

इस घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर और थाना प्रभारी कोतवाली सहित 10 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया। उपद्रवियों को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग किया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों को चिह्नित करने और धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के विभिन्न वीडियो फुटेजों का बारीकी से अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!