NEWS Leaders : सीएम ने कहा, मप्र के केदारनाथ में फंसे सभी 61 यात्री सुरक्षित, 51 को एयरलिफ्ट किया
न्यूज लीडर्स : भोपाल

सीएम ने जानकारी देते कहा,
“चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्यप्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं।“
राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। हमारा प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। बाबा महाकाल से सभी के कुशलक्षेम की कामना करता हूंl
●》》सभी यात्रीगण सुरक्षित.》》
बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु गए शिवपुरी के 61 श्रद्धालु, जो तेज बारिश में फंस गए थे, सुरक्षित बचा लिए गए हैं। अभी तक 51 लोग हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचा दिए गए हैं तथा 10 लोग केदारनाथ क्षेत्र में ही रुके हैं, जो सुरक्षित हैं।

●》》मध्य प्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के संपर्क में.》》
मध्य प्रदेश सरकार सतत उत्तराखंड सरकार के संपर्क में है। जीवन रक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने कहा की,
“मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी, जिला प्रशासन और राहत बचाव दल के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।”

References:
Payid pokies online pay id pokies real money