सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : नजूल भूमि के नोटिसों की आवाज सीएम हाउस गूंजी, आर्य की पहल से जांच के मिले आदेश

0

NEWS Leaders : नजूल भूमि के नोटिसों की आवाज सीएम हाउस गूंजी, आर्य की पहल से जांच के मिले आदेश

न्यूज लीडर्स : सेंधवा

सेंधवा नगर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने नजूल भूमि संबंधी मकान मालिकों को दिए नोटिस के संबंध में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने भोपाल मुख्यमंत्री कार्यालय पर मुख्यमंत्री से भेट कर संबंधित कागजात देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया।

●》》सीएम डा.मोहन यादव को दिये दस्तावेज.》》

राष्ट्रीय अनूसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सोमवार उनके कार्यालय पर मिले। उन्होंने संबंधित कागजात देते हुए बताया की शहर के सदर बाजार व राम बाजार की 125 वर्ष पुरानी बसाहट है।इस आबादी क्षेत्र का खसरा नंबर 235 है। जिसके पुराने रिकार्ड के सन 1925 में नगर पालिका आबादी क्षेत्र घोषित किया गया था।

इस रहवासी क्षेत्र का 1935_36 में होलकर स्टेट द्वारा सर्वे कराया गया था। जिसमे रहवासियों की क्रमवार मकानों की स्थिति दर्ज की गई थी। बावजूद उसके वर्षों पुराने  निवासरत मकान मालिकों को नोटिस दिये जा रहे है। इन नोटिसों से स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। इसका निराकरण किया जाना आवश्यक है।

●》》सीएम ने दिये जांच के आदेश, शहरवासियों को मिलेगी राहत.》》

मुख्यमंत्री यादव ने तत्काल अधिकारियों को कागजात देते हुए इसकी जांच के आदेश देकर आवश्यक कार्यवाही की बात कही। इस पहल से शहरवासियों को राहत मिलने की संभावना बनी है।
उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!