सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

NEWS Leaders : शिवराज सिंह चौहान के घर बजेगी शहनाई, छोटे बेटे की हुई सगाई, कौन बनेगी दुल्हन

0

शिवराज सिंह चौहान के घर बजेगी शहनाई, छोटे बेटे की हुई सगाई, कौन बनेगी दुल्हन

न्यूज लीडर्स  ब्यूरो रिपोर्ट भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की सगाई हो गई है। गुरुवार को सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं। इस सगाई को शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने अब तक गोपनीय ही रखा था। हालांकि, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद अब लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

भोपाल के जैन परिवार की बेटी उनके घर बहू बनकर आने वाली हैं। कुणाल चौहान की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन के परिवार में हुई है। उनके बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन से कुणाल की सगाई हुई है।

“कुणाल चौहान राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं। गुरुवार को उनकी सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं।”

शिवराज के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि कुणाल ने अमेरिका में पढ़ाई की है और इसी दौरान उनका परिचय डॉ. संदीप जैन की बेटी से हुआ था। सगाई का कार्यक्रम जैन मंदिर में हुआ है। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह चौहान, बड़े बेटे कार्तिकेय सी चौहान सहित इन्दरमल जैन परिवार के सदस्य शामिल थे।

यह सगाई कार्यक्रम सिर्फ करीबी परिवार के लोगों तक ही सीमित था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्दरमल जैन ईरान के शाह रजा शाह पहलवी के शाही डॉक्टर रहे हैं। यह परिवार लंबे समय तक ईरान में रहा है।

शिवराज के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी नहीं हुई है। उनसे पहले शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई हुई है। कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं और डेयरी बिजनेस में हैं। कुणाल मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के डायरेक्टर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!