सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब...

NEWS Leaders : इंदौर में कुत्ता घुमाने के विवाद में दो की मौत, छह घायल, आरोपी गिरफ्तार

0

NEWS Leaders : इंदौर में कुत्ता घुमाने के विवाद में दो की मौत, छह घायल, आरोपी गिरफ्तार

“यहां बैंक ऑफ बड़ौदा में ड्यूटी करने वाले गार्ड ने घर की छत पर खड़े होकर फायर किए। दो की मौत हुई, छह घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।”

न्यूज लीडर्स :  इंदौर

कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के गार्ड ने छत से फायरिंग की, फलस्वरूप जीजा-साले की मौत हो गई। मामला मध्य प्रदेश में इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है।

▪︎》कुत्तों को लेकर हुए विवाद में दो की हत्या.》》

इंदौर में देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यहां बैंक के सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

▪︎》हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल.》》

खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में देर रात बैंक के गार्ड ने दहशत मचा दी। कुत्ता घुमाने की मामूली सी बात पर गार्ड का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां चला दीं। इसमें पड़ोस में रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।

▪︎》》कुत्तों के लड़ने पर हुए विवाद ने ली दो की जान.》》

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे आरोपी गार्ड राजपाल कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते लड़ने लगे। इस दौरान एक परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंचा और गोलियां चलाने लगा। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।

राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्योति (30) पति राहुल, सीमा ( 36 ) पति सुखराम, कमल (50) पिता कड़वा, मोहित (21) पिता भीम सिंह, ललित (40) पिता नारायण बोरसे और प्रमोद सभी एमवायएच में भर्ती है।

▪︎》और अंत में.》》

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया की आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!