देश-विदेशराष्ट्रीय

President Of India : NEWS Leaders द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15 वीं राष्ट्रपति, बधाईयों का लगा तांता, मप्र में भी अतिरिक्त वोट मिले

द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15 वीं राष्ट्रपति, बधाईयों का लगा तांता, मप्र में भी अतिरिक्त वोट मिले

“राष्ट्रपति पद के लिए मध्यप्रदेश से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी के अतिरिक्त भी वोट मिले हैं।”

देश ख़बर न्यूज़ लीडर्स

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अब देश की नई राष्ट्रपति है। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा है। द्रौपदी 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

▪︎द्रौपदी मुर्मू की जीत से देश में जश्न का माहौल है.》》

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। उन्हें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी।

वहीं राष्ट्रपति पद के लिए पराजित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मु्र्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए ने आदिवासी समुदाय से आने वाले को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू बनाया।

‘आज वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनी गई हैं। यह भारत के लोकतंत्र की विशेषता है। मैं द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई देता हूं।’

देखिये वीडियो

“मैं अन्य दलों के उन विधायक साथियों को, जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने के लिए वोट किया है, उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं।”

देखिये वीडियो

भोपाल में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने भी द्रौपदीमुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा की, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

News Leaders

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!