देश-विदेशराष्ट्रीय

NEWS Leaders : दशहरा पर्व को लेकर आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को विराम दिया है

दशहरा पर्व को लेकर आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को विराम दिया है

“मन के रावण पर विजय जो पाए राम उनके मन में है।
अन्याय पर न्याय की विजय के पर्व विजयदशमी की समस्त देशवासियों को न्यूज़ लीडर्स की ओर से बधाई।”

न्यूज़ लीडर्स : भारत जोड़ो यात्रा

आज 5 अक्टूबर को दशहरा है और इसी उत्सव के कारण भारत जोड़ो यात्रा को आज विराम दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस केरल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तमाम मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का पहला पड़ाव केरल पूरा हो चुका है। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राज्य कर्नाटक में पहुंच चुकी है।

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मैसूर में सुत्तूर मठ का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने द्रष्टा श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। इसके अलावा राहुल गांधी ने मस्जिद-ए-आजम और सेंट फिलोमेना चर्च का भी दौरा किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने यात्रा के 25वें दिन मैसूर में एक रैली को भी संबोधित किया। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान तेज बारिश होने लगी। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी वहां मौजूद जनता को संबोधित करने लगे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एकजुट करने के लिए हमें कोई नहीं रोक सकता है।

News Leaders

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!