NLS स्पेशलदेश-विदेशराजकाजराष्ट्रीयलाईव चेनल

NEWS Leaders : राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया, राहुल ने कन्नड़ भाषा का उठाया मुद्दा

राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया, राहुल ने कन्नड़ भाषा का उठाया मुद्दा

न्यूज़ लीडर्स : ‘भारत जोड़ो यात्रा’

भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटे हैं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है।

“राहुल कभी यात्रा के दौरान नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ पुशअप लगाते हैं। ऐसा ही कुछ चित्रदुर्ग में देखने को मिला। उन्होंने यहां एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया”

▪︎’भारत जोड़ो यात्रा’ एक हजार किमी पूरी होने को.》》

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के हर दिन सामने आ रही तस्वीरों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम दिखाई पड़ता है। तस्वीरों में राहुल का अलग ही अंदाज है।

7 सितंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कन्यकुमारी से शुरू हुई थी और तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के बाद यह यात्रा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की ओर जाने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के अब 1,000 किलोमीटर पूरे होने वाले हैं। राहुल गांधी इस यात्रा को लीड कर रहे हैं।

▪︎राहुल ने कन्नड़ भाषा का उठाया मुद्दा.》》

राहुल गांधी ने कहा कि आज बेरोजगार युवा पूछ रहा है कि वे कन्नड़ भाषा में टेस्ट क्यों नहीं दे सकता। राहुल गांधी ने कहा कि एक भाषा इतिहास है, संस्कृति है, यह कल्पना है और किसी को भी लोगों को उनकी भाषा में बोलने से रोकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।  राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ऐसा प्रचार कर रहे हैं कि कन्नड़ एक सहायक भाषा है। इसका सम्मान नहीं करना है। लेकिन हमारे लिए कन्नड़ भाषा का प्रमुख महत्व है।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने अगर कांग्रेस के लोगों और उनकी भाषा पर हमला किया, तो उन्हें कांग्रेस की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी की ये चेतावनी ऐसे वक्त पर आई, जब जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने आरोप लगाया था कि सेंट्रल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हुई, इसमें अन्य किसी क्षेत्रीय भाषा को शामिल नहीं किया गया।

News Leaders

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!