नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर दूध से अभिषेक, 108 व्यंजनों का लगा भोग
नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर दूध से अभिषेक, 108 व्यंजनों का लगा भोग
बड़ी ख़बर : निमाड़ के प्रसिद्ध शिखरधाम में उमड़े भक्त, रिमझिम बारिश और धुंध के बीच 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान
न्यूज़ लीडर्स : अखिलेश साहू नागलवाड़ी
बड़वानी जिले के नागलवाड़ी से जहां नागपंचमी के पावन अवसर पर निमाड़ के प्रसिद्ध नागलवाड़ी शिखरधाम में स्थित भिलट देव मंदिर में अगाध आस्था और अपार जनसैलाब देखने को मिल रहा है। रिमझिम बारिश और धुंध के बीच लाखों श्रद्धालु बाबा भिलट देव के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं।

नागलवाड़ी शिखरधाम में नागपंचमी पर्व के मौके पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे बाबा भिलट देव का 101 लीटर दूध से भव्य अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा का चोला श्रृंगार कर महाआरती संपन्न हुई। कातोर गादी भक्त मंडल की ओर से बाबा भिलट देव को 108 तरह के व्यंजनों का महाभोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार रात से ही लगातार जारी है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, जिसके कारण भक्त रिमझिम बारिश और धुंध के बीच पैदल ही चढ़ाई करके मंदिर पहुँच रहे हैं। सोमवार सुबह तक ही 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, जबकि इस पावन पर्व पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

आपको बता दे, भीलट बाबा का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे चोला श्रृंगार कर महाआरती हुई और 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। रविवार सुबह से मंगलवार रात 12 बजे तक मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लगातार खुले रहेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
