सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ...

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन होगा अंदर बाहर

0

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन होगा अंदर बाहर

▪️न्यूज़ लीडर्स : नई दिल्ली

केंद्र सरकार में जल्द बड़े कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

▪️अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अटकलें

गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं।

▪️केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव? कई बड़े नाम चर्चा में

सूत्रों के हवाले से सामने आ रही चर्चाओं के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी शक्तिकांत दास को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मानव संसाधन विकास, शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा है।
इसी तरह धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी सहित कुछ केंद्रीय मंत्रियों के विभाग बदलने या मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने की अटकलें हैं। अनुराग ठाकुर की कैबिनेट में वापसी, मेरठ सांसद अरुण गोविल, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा तथा बिहार के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की भी चर्चा है।

▪️फेरबदल को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पंजाब और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भी कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने और कुछ राज्य मंत्रियों को हटाने की चर्चाएं चल रही हैं।

▪️और अंत में

हालांकि केंद्र सरकार या राष्ट्रपति भवन की ओर से अब तक कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इन सभी नामों और संभावित बदलावों को फिलहाल राजनीतिक अटकलों के रूप में ही देखा जा रहा है। आधिकारिक घोषणा के बाद ही वास्तविक तस्वीर स्पष्ट होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!