NLS स्पेशलआस्था- धर्मनिमाड़ खबरन्यूज़मध्यप्रदेशराजकाज
Badwani : बड़वानी हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड आयोजन, होगा विशाल भंडारा, सेंगाव का संकट मोचन मंदिर बना आस्था का केंद्र

Badwani : बड़वानी हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड आयोजन, होगा विशाल भंडारा, सेंगाव का संकट मोचन मंदिर बना आस्था का केंद्र
न्यूज़ लीडर्स : अखिलेश साहू बड़वानी
बड़वानी शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के सेंगाव स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
मंगलवार को मंदिर प्रांगण में भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति में लीन नजर आए। आज शाम शहर के प्रमुख मार्गों से हनुमान जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

वहीं 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान हनुमान का विशेष शृंगार किया जाएगा और शाम को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कुल मिलाकर बड़वानी में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है।

साप्ताहिक प्रेम राशिफल : 23 मार्च – 29 मार्च 2026, इस सप्ताह प्यार में आएगा बड़ा बदलाव, तुला पूर्णिमा लाएगी बड़ा फैसला, कुछ रिश्ते बनेंगे तो कुछ टूटेंगे



