सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

Newsleaders : खरगोन-बड़वानी जिले की नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियां, कौन बना जानिए

1

खरगोन-बड़वानी जिले की नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियां, कौन बना जानिए

न्यूज लीडर्स : ब्यूरो बड़वानी

आखिरकार डॉ मोहन यादव सरकार ने प्रदेश की नगरी निकायों में बहुप्रतितक्षित एल्डरमेन नियुक्त कर दिए हैं, इन मनोनीत पार्षदों में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।
बड़वानी जिले में कुल 9 नगरीय निकाय है, जिसमें बड़वानी और सेंधवा नगर पालिका परिषद है। वहीं खेतिया, पानसेमेल, निवाली, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और ठीकरी नगर परिषद है।

◾बड़वानी सेंधवा में मनोनीत एल्डरमेन

जिले में दो नगर पालिका परिषद बड़वानी और सेंधवा में हुए मनोनीत पार्षद की नियुक्तियों में वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। जहां बड़वानी के वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन महेश्वरी और सेंधवा में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अरुण चौधरी को मनोनीत कर भाजपा के वरिष्ठ क्रम को सम्मान दिया है

▪️सेंधवा नगरपालिका से अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, भागीरथ सोनी, अनिल वाघ, कृष्ण पालीवाल और सरला कोठारी एल्डरमैन बनाये गये है।
▪️बडवानी नगरपालिका से सोहन महेश्वरी, कृष्णा गोले, राजेंद्र सोनी, श्रीमती जया शर्मा, मिथुन यादव और विश्वास सराफ एल्डरमैन के रूप में पार्षद मनोनीत हुए हैं।

▪️ नगर परिषदों की नियुक्तियां

बड़वानी जिले में सात नगर परिषद हैं जिसमें एल्डरमेन नियुक्त किये गये है। इन नियुक्तियों में भी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा गया है।
▪️खेतिया नगर परिषद से हेमंत सोनी, कृष्ण निकुम, श्याम हरसोला, स्मिता शाह
▪️पानसेमल नगर परिषद से गोविंद जोशी, शैलेंद्र गुप्ता, देवदास साटोटे, योगिता सावले
▪️निवाली नगर परिषद से नंदकिशोर शर्मा, अशोक वाणी, गायत्री वरसाले, रेखा पवार
▪️पलसूद नगर परिषद से कोमल गोले, योगेश शर्मा गीता कुशवाह, देवेंद्र सोलंकी
▪️राजपुर नगर परिषद से दीपक पटेल, आफताब राज, यशवंत कानपुर, प्रवीन जैन
▪️अंजड़ नगर परिषद से दीपक सेन, राजेंद्र भावसार, गौरव जोशी महेश शर्मा
▪️ठीकरी नगर परिषद से दीपक गुप्ता, शंकर शर्मा, कुसुम पाटीदार, सुनीता तोमर एल्डरमैन के रूप में पार्षद मनोनीत हुए हैं।

▪️मनोनयन का सियासी खेल

इन नगरीय निकायों में 40 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं, प्रत्येक नगरीय निकाय में महिला वर्ग को समुचित स्थान दिया है, वहीं समस्त नगरीय निकायों में मुस्लिम वर्ग से एकमात्र सदस्य आफताब राज को बनाया है जो राजपूत नगर परिषद में है।
कहने को तो अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के कुछ सदस्यों का भी मनोनयन हुआ है, जिनका प्रतिशत कम नजर आ रहा है।  बड़वानी सेंधवा और पानसेमल में वरिष्ठ भाजयपाइयां को स्थान मिला है।

▪️सेंधवा में सियासी रूख

सेंधवा नगर पालिका परिषद में लगातार चार बार से भारतीय जनता पार्टी समर्थित परिषद बन रही है उसे देखते हुए यहां पर जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है, सेंधवा में अरुण चौधरी का मनोनयन चौंकाने वाला है। वहीं महिला वर्ग से कृष्ण पालीवाल का नाम कार्यकर्ताओं को राहत देता है।

1 Comment
  1. chaturbate says

    Link exchange iss notying else howevesr iit iis only placikng the other person’s wsblog link on yyour pazge aat
    suifable place andd oher person willl also
    doo same ffor you. xnxx

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!