सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का...

Newsleaders : भीषण आग से सेंधवा के ईरानी कालोनी का पशु बाड़ा जलकर खाक, 5 भैंसों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

0

Newsleaders : भीषण आग से सेंधवा के ईरानी कालोनी का पशु बाड़ा जलकर खाक, 5 भैंसों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

न्यूज लीडर्स : सेंधवा

सेंधवा शहर के ईरानी कॉलोनी इलाके में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में एक पशु बाड़ा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते बाड़े में बंधे मवेशी इसकी चपेट में आ गए। आग फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बाल्टियों व पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। दमकल की समय पर कार्रवाई से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पशुपालक को हुए भारी नुकसान पर चिंता जताई। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे अज्ञात कारणों से लगी आग माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!