सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का...

Newsleaders : सीएम निवास में रंगोत्सव, मुख्यमंत्री संग जुटे संत व जनप्रतिनिधि, रंग, समरसता और संवाद की राजनीति पर होली का मानवीय स्पर्श

0

Newsleaders : सीएम निवास में रंगोत्सव, मुख्यमंत्री संग जुटे संत व जनप्रतिनिधि, रंग, समरसता और संवाद की राजनीति पर होली का मानवीय स्पर्श

भोपाल : न्यूज लीडर्स

डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली का उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे तथा समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक बना रहे।

“सत्ता के आंगन में भी जब उड़ता है गुलाल, तब राजनीति से ऊपर दिखती है परंपरा और आत्मीयता का रंग।”

मुख्यमंत्री ने संतों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आत्मीयता से होली खेली। इस अवसर पर पुष्प वर्षा और गुलाल के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और वरिष्ठ नागरिकों का अभिवादन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को ब्रज की होली जैसा उल्लासमय बना दिया। कलाकारों ने “रंग बरसे”, “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”, “होली खेलें रघुवीरा” और “आज ब्रज में होली रे रसिया” जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर मुख्यमंत्री ने भी सुर में सुर मिलाया। समारोह में अतिथियों को गुजिया, बालूशाही और ठंडाई जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!