सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द...

Newsleaders : सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस, ग्रोक एआई से अश्लील सामग्री हटाने को कहा

0

Newsleaders : सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस, ग्रोक एआई से अश्लील सामग्री हटाने को कहा

न्यूज लीडर्स विशेष

सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस, ग्रोक एआई से अश्लील सामग्री हटाने को कहा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स को नोटिस जारी किया है और उससे ग्रोक एआई से अश्लील सामग्री हटाने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने अश्लील सामग्री बनाने और साझा करने के लिए ग्रोक एआई के दुरुपयोग पर चिंता व्‍यक्‍त है। एक्‍स के इंडिया ऑपरेशन के मुख्य अनुपालन अधिकारी को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि उपयोगकर्ता ग्रोक एआई सेवा का दुरुपयोग करके फर्जी खाते बना रहे हैं और महिलाओं की अश्लील तस्वीरें या वीडियो अपमानजनक या भद्दे तरीके से होस्ट, जेनरेट, प्रकाशित या साझा कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि यह प्‍लेटफार्म सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के अंतर्गत नियामक प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि आईटी अधिनियम और आईटी नियम, 2021 का अनुपालन अनिवार्य है। मंत्रालय ने एआई-आधारित सेवाओं के दुरुपयोग के माध्यम से अश्लील, नग्न, अभद्र और आपत्तिजनक सामग्री को होस्ट करने, जेनरेट करने और साझा करने पर रोक लगाने के लिए तत्काल अनुपालन कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि नियमों का अनुपालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा और इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!