सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : मप्र राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय, धार्मिक और सामाजिक स्तर पर तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए, देखिए सूची

0

Newsleaders : मप्र राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय, धार्मिक और सामाजिक स्तर पर तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए, देखिए सूची

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी अवकाश/पब्लिक हॉलिडे कैलेंडर की सूची जारी की है।

इस बार गणेश चतुर्थी को भी सार्वजनिक अवकाश में शामिल किया गया है”

●》कितने दिन बंद रहेंगे प्रदेश के सरकारी दफ्तर.》》

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी कार्यालयों की छुट्टियों और कामकाज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में सरकारी दफ्तर कुल 238 दिन खुलेंगे, जबकि कर्मचारियों को 127 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसमें 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं।

सरकार ने कर्मचारियों के लिए 5-दिन वर्किंग सिस्टम पहले की तरह ही बरकरार रखा है। पहले प्रस्तावित ड्यूटी आवर बढ़ाने पर इस बार कोई फैसला नहीं हुआ।

●》देखिए अवकाश आधारित तिथियां.》》

अधिसूचना के अनुसार वर्ष के सामान्य अवकाशों की संख्या 25 है. इसके अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 3 मार्च को होली, 19 मार्च को गुडी पडवा, 20 मार्च को चैती चांद, 21 मार्च को ईद उल फितर, 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती, 3 अप्रैल को गुड फ्रायडे और 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जयंती का अवकाश घोषित किया गया है.
परशुराम जंयती 20 अप्रैल, बुद्व पूर्णिमा 1 मई, ईदुज्जुहा 27 मई, महाराणा प्रताप जयंती 17 जून, मोहर्रम 26 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, मिलाद उन नबी 26 अगस्त और रक्षाबंधन 28 अगस्त को अवकाश रहेगा. इसके अलावा 4 सितंबर जन्माष्टमी, 14 सितंबर गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 20 अक्टूबर दशहरा, 26 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, 9 नवंबर गोवर्धन पूजा, 24 नवंबर गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी घोषित की गयी है.

संत रविदास जयंती 1 फरवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, दीपावली 8 नवंबर और राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को भी अवकाश रहेगा, लेकिन इन तिथियों में रविवार का दिन होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है. इसके साथ ही 63 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं. प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को इन 63 ऐच्छिक अवकाशों में से उनकी इच्छानुसार तीन दिन के अवकाश की पात्रता रहेगी. 11 ऐच्छिक अवकाश ऐसे हैं, जो रविवार के दिन पड़ रहे हैं और उन्हें ऐच्छिक अवकाशों में शामिल नहीं किया गया है.

●》देखिए अवकाश आधारित तिथियां.》》

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!