सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ...

Newsleaders : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार पद्मश्री रामजी सुतार को पानसेमल में श्रद्धांजलि

1

Newsleaders : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार पद्मश्री रामजी सुतार को पानसेमल में श्रद्धांजलि

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित महान शिल्पकार स्वर्गीय रामजी सुतार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन बड़वानी जिला विश्वकर्मा समाज विराट संघ के तत्वावधान में किया गया, जहां समाजजनों ने स्वर्गीय रामजी सुतार के सामाजिक योगदान और शिल्प कला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया गया कि 101 वर्ष की आयु में दिल्ली में उनका दुखद निधन हुआ।

“रामजी सुतार ने भारत के विभिन्न हिस्सों में कई ऐतिहासिक और भव्य प्रतिमाओं का निर्माण किया। उनके शिल्प कौशल का सबसे बड़ा उदाहरण सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, जो आज विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में भारत की पहचान बनी हुई है”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम कृष्ण मंदिर के निकट आयोजित किया गया, जहां उपस्थित समाजजनों ने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ जिला बड़वानी के कोषाध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष दत्तात्रेय देवरे, जिला महामंत्री संजय जगताप,

नगर अध्यक्ष राजेश जांगिड़ सहित किशोर जांगिड़, दिलीप सूर्यवंशी, आशीष शार्दुल, युवराज देवरे, डॉ. प्रमोद सूर्यवंशी, संजय जाधव, अविनाश पवार, गोपाल देवरे, गिरधन मोरे, शैलेश सूर्यवंशी, नितिन शर्मा, जगदीश सोलंकी, राजू सूर्यवंशी, लोटन कुंवर एवं भारतीय पैरा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितेंद्र वाघ सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

1 Comment
  1. bili tube says

    Goood day!Do yoou uuse Twitter? I’d likje tto follow youu if
    thaat wojld bee ok. I’m definmitely enjoyhing your log annd loook forward too neew posts.
    xnxx

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!