सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि...

Newsleaders : किसान आंदोलन की आशंका, 1 दिसंबर को नेशनल हाईवे AB रोड का ट्रैफिक डायवर्जन, देखिए लीडर्स

0

Newsleaders : किसान आंदोलन की आशंका, 1 दिसंबर को नेशनल हाईवे AB रोड का ट्रैफिक डायवर्जन, देखिए लीडर्स

यात्रियों को परेशानी से बचाने और  यातायात को सुगम रखने के लिए प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक ट्राफिक रूट

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर संभावित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़वानी–इंदौर मुख्य मार्ग पर 1 दिसंबर 2025 को विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

जिला बड़वानी से जिला इंदौर की ओर तथा जिला इंदौर से जिला बड़वानी आने-जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, बसें, मध्यम एवं भारी वाहन, ट्रक–ट्रेलर को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करें।

“1 दिसंबर के पूरे दिन डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आपसे सहयोग की अपील की है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।”

प्रशासन ने बताया कि किसानों के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए मार्ग पर भीड़, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आम जनता और वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है।

●》डायवर्जन मार्ग का डिटेल रूट.》》

➡ बड़वानी से इंदौर जाने वाले वाहन:
• बड़वानी → राजपुर → मनावर → धरमपुरी → इंदौर
मुख्य हाईवे को अवॉइड करते हुए वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग
➡ इंदौर से बड़वानी आने वाले वाहन:
• इंदौर → धरमपुरी → मनावर → राजपुर → बड़वानी
उसी मार्ग का रिवर्स उपयोग
➡ भारी वाहनों (ट्रक/ट्रेलर) के लिए सलाह:
• ट्रक/ट्रेलर को संभव हो तो यात्रा 1 दिसंबर को स्थगित करने या
• मनावर–खलघाट–नेशनल हाईवे मार्ग का प्रयोग करने की सलाह।

●》और अंत में.》》

डायवर्जन मार्गों का पालन न करने पर यात्रियों को समय और सुरक्षा दोनों दृष्टि से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!