सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल...

Newsleaders : जिला अस्पताल बड़वानी में हर बुधवार होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

0

Newsleaders : जिला अस्पताल बड़वानी में हर बुधवार होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

बड़वानी जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब हर बुधवार मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। जिला अस्पताल  सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे ने जानकारी दी कि इन ऑपरेशनों को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेश चोयल द्वारा किया जाएगा।

सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए इस प्रबंध से उन मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी जो इलाज के लिए इंदौर जैसे बड़े शहर नहीं जाना चाहते या यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। अब वे बड़वानी में ही आसानी से मोतियाबिंद का उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

●》निःशुल्क सुविधाओं का पूरा पैकेज.》》

कैम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और उसके बाद मरीजों को
• निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण
• निःशुल्क दवाइयाँ
• निःशुल्क चश्मे
• निःशुल्क भोजन
जिला अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला अस्पताल में हर बुधवार ऑपरेशन होने से ग्रामीण एवं शहर दोनों क्षेत्रों के मरीजों को समय पर और सहज चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!