सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

0

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

न्यूज लीडर्स विशेष

BiharElections के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर आज मतदान होगा। इस चरण में 3.70 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। इस चरण में नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों और तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज होगा। इस चरण में 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 1302 उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें 136 महिला उम्‍मीदवार हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। इनमें केवल सात निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से नेपाल तथा उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखण्‍ड से लगी सीमाएं बंद कर दी गई हैं और इनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जयनगर, मधुबनी और नेपाल में जनकपुर के बीच मैत्री एक्‍सप्रेस का परिचालन मतदान पूरा होने तक रोक दिया गया है।

निर्वाचन आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पटना में मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय में अत्‍याधुनिक नियंत्रण और कमान केन्‍द्र स्‍थापित किया है। ऐसे ही नियंत्रण कक्ष सभी बीस जिला मुख्‍यालय में बनाए गए हैं। 595 मतदान केन्‍द्रों की पूरी व्‍यवस्‍था महिला चुनाव कर्मी सम्‍भालेंगी। 221 मतदान केन्‍द्रों का संचालन विशेष रूप से सक्षम कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इनके अलावा, 316 मॉडल मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इस महीने की 6 तारीख को वोट डाले गए थे। पहले चरण में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों चरणों के वोटों की गिनती 14 नवम्‍बर को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!