सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि... 27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को...

Newsleaders : बड़वानी जिले में 12 हजार से अधिक किसानों ने कराया भावांतर योजना में पंजीयन, आज, अंतिम तिथि आज 17 अक्टूबर

0

Newsleaders : बड़वानी जिले में 12 हजार से अधिक किसानों ने कराया भावांतर योजना में पंजीयन, आज, अंतिम तिथि आज 17 अक्टूबर

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

राज्य शासन की सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के तहत जिले के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। योजना में जिले के कुल 12,418 किसानों ने अब तक पंजीयन कराया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है, ऐसे में किसानों के पास अब केवल आज का दिन ही शेष है।

उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्कले ने बताया कि बड़वानी जिले में सोयाबीन का बोया गया रकबा 20,878 हेक्टेयर है। जिले के 46 पंजीयन केन्द्रों पर अब तक किसानों ने 14,575.3 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि योजना में पंजीयन 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था, जिसके प्रति किसानों में अच्छी जागरूकता दिखाई दे रही है।

कृषि विभाग के अनुसार, सोयाबीन विक्रय अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। पंजीयन के लिए किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल पर जाकर आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं फसल रकबे की जानकारी अनिवार्य रूप से भरनी होगी।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक योजना में शामिल नहीं हुए हैं, वे 17 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि उन्हें राज्य शासन द्वारा घोषित भावांतर भुगतान योजना का लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!