सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

Newsleaders : कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद DGHS ने जारी किया चेतावनी परामर्श

0

Newsleaders : कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद DGHS ने जारी किया चेतावनी परामर्श, वहीं इस मुद्दे पर सियासत तेज

▪︎ दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाइयां न दें.
▪︎ पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप की सिफारिश नहीं की जाती.
▪︎ बच्चों की गंभीर खांसी अक्सर बिना दवा ठीक हो जाती है.

न्यूज लीडर्स विशेष

कप सिरप से हुई मौतों के बाद सियासत गरमाई है, प्रदेश सरकारों के खिलाफ कांग्रेस हमलावर हुई है तो केंद्र सरकार ने कफ सिरप से मौतों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के DGHS ने निर्देश जारी किये है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने के बाद कई बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी कर निर्देश दिया है कि,

“दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाइयां नहीं दी जाएं”

DGHS ने कहा है कि आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप की सिफारिश नहीं की जाती। परामर्श में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि वृद्ध या अन्य रोगियों के लिए यह दवा दी जा रही है, तो इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक नैदानिक मूल्यांकन, निगरानी और उचित खुराक का पालन करते हुए ही किया जाए।

पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप की सिफारिश नहीं की जाती”

DGHS की डॉ. सुनीता शर्मा ने कहा कि बच्चों में गंभीर खांसी की बीमारियां अधिकतर बिना दवा के भी ठीक हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों और माता-पिता को बच्चों के लिए दवाओं के विवेकपूर्ण प्रयोग के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

वहीं मप्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

“बच्चों की गंभीर खांसी अक्सर बिना दवा ठीक हो जाती है”

DGHS ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सेवा केंद्रों, सरकारी औषधालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे सुरक्षित उत्पादों की खरीद और वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के डॉक्टरों तथा औषधि विक्रेताओं को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया है की इस परामर्श को लागू करें और सुनिश्चित करें कि यह आम जनता तक पहुँच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!