सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट...

Newsleaders : मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को पाटी के शिवपंथ सत्संग मेले में 1 लाख लोग पहुंचने की उम्मीद

0

Newsleaders : मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को पाटी के शिवपंथ सत्संग मेले में 1 लाख लोग पहुंचने की उम्मीद

मुख्यमंत्री शिवपंथी सत्संग मेले में होंगे शामिल
● पटेल फल्या में होगा मुख्य कार्यक्रम
● प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ
● शिवपंथी मेले में उमड़ेगा जनसैलाब

न्यूज लीडर्स बड़वानी

बड़वानी जिले के पाटी  में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। वे 6 अक्टूबर को शिवपंथी सत्संग परिवार के मेले में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पाटी के पटेल फल्या में होगा।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर ज्योति सिंह ने मंगलवार को पटेल फल्या पाटी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, तहसीलदार बबली बर्डे और शिवपंथी सत्संग परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को जिले में पहुँचेंगे और रातभर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम स्थल पर शिवपंथी सत्संग परिवार द्वारा निस्वार्थ भाव से तैयारियाँ की जा रही हैं। ये तैयारियाँ कई दिनों से चल रही थीं, जिन्हें अब तेज कर दिया गया है।

●》एक लाख लोगों के आने की उम्मीद.》》

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, मंच, बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अनुमान है कि कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोग शामिल होंगे। देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने भी मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, संतोष पाटीदार, जितेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!