सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

Newsleaders : भीड़ की दीवानगी बनी मातम, एक्टर विजय के रोड शो में 36 जानें गईं, मृतको को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

0

Newsleaders : भीड़ की दीवानगी बनी मातम, एक्टर विजय के रोड शो में 36 जानें गईं, मृतको को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, रैली 3 घंटे से ज्यादा चली, भीड़ हुई बेकाबू

न्यूज लीडर्स : डेस्क

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनीतिक नेता थलपथी विजय के रोड शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोड शो में मची भगदड़ में लगभग 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अभिनेता और टीवीके अध्यक्ष विजय के करूर में चुनाव प्रचार के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने भगदड़ की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।

एक्टर विजय के राजनीतिक प्रवेश के बाद यह उनकी सबसे बड़ी रैली मानी जा रही थी। यह मैराथन रोड शो तीन घंटे से अधिक समय तक चला। भीड़ में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी संख्या मौजूद थी।

अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। राहत व बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर फैल गई है। विजय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा करने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!