सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ...

NEWS Leaders : जिले में लाखों हितग्राही राशन लेने से वंचित, 29 सितम्बर तक ले राशन, वरना छूट जाएगी पात्रता, ये स्थिति क्यों बनी ?

0

NEWS Leaders : जिले में लाखों हितग्राही राशन लेने से वंचित, 29 सितम्बर तक ले राशन, वरना छूट जाएगी पात्रता

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

बड़वानी जिले से एक अहम खबर… अब तक लाखों लोगों को सितंबर माह का राशन मिल चुका है, लेकिन 1 लाख से अधिक हितग्राही अभी भी राशन लेने से वंचित हैं। प्रशासन ने अंतिम तिथि 29 सितम्बर तय की है।

जिले में सहकारी संस्थाओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी राशन दुकानों पर खाद्यान्न वितरण सुचारू रूप से शुरू हो चुका है। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार 29 सितम्बर तक हितग्राही अपनी नजदीकी राशन दुकान से अनिवार्य रूप से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक अब भी 1 लाख 2 हजार से अधिक हितग्राही सितंबर माह का राशन लेने से शेष हैं। इनमें 96 हजार 502 हितग्राही ग्रामीण जनपद स्तर पर और 6 हजार 458 हितग्राही नगरीय निकाय स्तर पर शामिल हैं।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि तय समयसीमा के बाद राशन प्राप्त न करने वाले हितग्राही खाद्यान्न की पात्रता से वंचित रह जाएंगे। यदि आपने अभी तक सितंबर माह का राशन नहीं लिया है, तो 29 सितम्बर तक हर हाल में अपनी नजदीकी दुकान से प्राप्त कर लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!