सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 5 कलेक्टर सहित 14 IAS अधिकारी इधर-उधर

0

सेंधवा के पूर्व SDM शिवम वर्मा बने इंदौर कलेक्टर, उनकी पत्नी जयति सिंह को बड़वानी कलेक्टर बनाया

NEWS Leaders : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 5 कलेक्टर सहित 14 IAS अधिकारी इधर-उधर

सेंधवा के पूर्व SDM शिवम वर्मा बने इंदौर कलेक्टर, उनकी पत्नी जयति सिंह को बड़वानी कलेक्टर बनाया

न्यूज लीडर्स डेस्क

मध्य प्रदेश में पांच जिलों के कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों के स्थानांतरण किए है। जिसमें इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी, आगर मालवा पांच जिलो के कलेक्टर बदले गये। इस तरह सोमवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी हुए। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईपीएस के  ट्रांसफर किये थे, सूत्र कह रहे है अभी अदला-बदली की और संभावना बनी है।

“सेंधवा के पूर्व SDM शिवम वर्मा इंदौर कलेक्टर बने, उनकी पत्नी जयति सिंह को बड़वानी कलेक्टर बनाया गया, जबकि जयति सिंह अतिरिक्त कलेक्टर बड़वानी भी रह चुकी है”

●》इंदौर में भारी फेरबदल.》》

इंदौर में कलेक्टर, कमिश्नर व निगमायुक्त तीनों बदल दिये। आदेश में जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया है। नगर पालिक निगम इंदौर के आयुक्त शिवम वर्मा इंदौर के कलेक्टर बने है। वहीं कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को नगर पालिक निगम इंदौर का आयुक्त बनाया है।

●》पांच जिलों के कलेक्टर इधर-उधर.》》

पांच जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। नगर पालिक निगम इंदौर के आयुक्त शिवम वर्मा इंदौर,
राघवेन्द्र सिंह जबलपुर, आशीष तिवारी कटनी, जयति सिंह बड़वानी और प्रीति यादव को आगर मालवा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

●》स्थान्तरित हुए IAS अधिकारियों की सूची देखिए.》》

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!