सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ...

NEWS Leaders: कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग पर फोकस, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एडवायजरी काउन्सिल का गठन, मप्र से अरूण यादव और हिना कावरे बने सदस्य

0

NEWS Leaders: कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग पर फोकस, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एडवायजरी काउन्सिल का गठन, मप्र से अरूण यादव और हिना कावरे बने सदस्य

न्यूज लीडर्स डेस्क

कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग पर फोकस किया है, राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग एडवायजरी काउन्सिल का गठन कर मप्र से पिछड़ा वर्ग के नेता अरूण यादव एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे को इस काउन्सिल का सदस्य नियुक्त किया है।

“अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पिछड़ा वर्ग समुदायों की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक विशेष ओबीसी एडवायजरी काउन्सिल का गठन किया है”

●》ओबीसी एडवायजरी काउन्सिल का गठन.》》

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में गठित यह काउन्सिल देश में ओबीसी के मुद्दों पर रणनीतिक दिशा निर्देश प्रदान करेगी। 22 सदस्यीय इस विशेष ओबीसी एडवायजरी काउन्सिल में समूचे देश के कांग्रेस के वरिष्ठ पिछड़ा वर्ग के नेताओं को शामिल किया गया है। इसकी पहली बैठक जल्दी आयोजित होगी। इस बैठक में आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

“मप्र से पूर्व कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे को इस काउन्सिल का सदस्य नियुक्त किया है”

●》कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के नेता हैं काउन्सिल सदस्य.》》

कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के ये नेता हैं काउन्सिल सदस्य है। जिसमे काउन्सिल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट , बी. के. हरिप्रसाद, गुरदीप सप्पल, अरुण यादव, वी. नारायणस्वामी, अमित चावड़ा, महेश गौड़ , वीरप्पा मोइली, पूनम प्रभाकर, श्रीकांत जेना, अजय कुमार लल्लू, श्रीमती सुभाषिनी यादव, श्रीमती एस. ज्योतिमणि, विजय वेट्टीवार, धर्मेंद्र साहू, श्रीमती हिना कावरे और अदूर प्रकाश को सदस्य नियुक्त किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को साधना एक रणनीतिक रूप से अहम कदम साबित हो सकता है। राज्य की राजनीति में ओबीसी समुदाय की भूमिका बेहद निर्णायक रही है। हालांकि, बीते वर्षों में कांग्रेस इस वर्ग से काफी हद तक कट चुकी है। अब पार्टी लगातार प्रयासरत है कि वह इस वर्ग में अपनी खोई हुई पकड़ को दोबारा मजबूत कर सके।

●》और अंत में.》》

इस काउन्सिल के कन्वेनर ए.आय.सी.सी. ओबीसी विभाग के चेयरमेन अनिल जयहिन्द और सचिव जितेन्द्र बघेल हैं । मप्र के ओबीसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरूण यादव को इस काउन्सिल का सदस्य नियुक्त किये जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!