सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने चार पुलिस अधिकारियों को हटाया, सीएसपी पत्नी और तहसीलदार पति विवाद के कारण ट्रांसफर

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने चार पुलिस अधिकारियों को हटाया, सीएसपी पत्नी और तहसीलदार पति विवाद के कारण ट्रांसफर

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा खेदजनक व्यवहार की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा चंबल रेंज के आईजी- डीआईजी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

“मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षकों तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज ने ऐसा व्‍यवहार किया जो लोकसेवा में खेदजनक है”

●》मामला तहसीलदार पति और सीएसपी पत्नी में विवाद.》》

यह मामला तहसीलदार पति और सीएसपी पत्नी का है। दमोह के तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और उनकी पत्नी सीएसपी ख्याति मिश्रा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सीएसपी के बंगले पर विवाद के बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत की है।

“CSP ख्याति मिश्रा बोलीं-पति जान से मारना चाहता है, और तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कहा-कटनी SP हत्या करवाना चाहते हैं”

दमोह के तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और उनकी पत्नी सीएसपी ख्याति मिश्रा के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार, 31 मई को कटनी में सीएसपी ख्याति मिश्रा के बंगले पर सुलह के बजाय नया बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला थाने पहुंचा। तहसीलदार और दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।

वहीं सीएसपी ख्याति मिश्रा ने रविवार, 1 जून को सुबह कोतवाली पहुंचकर पति, सास-ससुर की शिकायत की है। जिसमें तहसीलदार पति पर मारपीट, पताड़ना और जान से मारने की शिकायत की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!