सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders : टाॅपर विद्यार्थियों के खाते में लैपटाॅप की धनराशि जमा, बड़वानी जिले की दो टाॅपर्स भी भोपाल पहुंची

0

NEWS Leaders : टाॅपर विद्यार्थियों के खाते में लैपटाॅप की धनराशि जमा, बड़वानी जिले की दो टाॅपर्स भी भोपाल पहुंची

मप्र में 89 हजार 710 सहित बड़वानी जिले से 668 मेघावी विद्यार्थियों के खाते में ₹ 25-25 हजार रुपए

न्यूज लीडर्स : भोपाल, बड़वानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रूपए प्रत्येक विद्यार्थी 25-25 हजार की राशि से अपनी पसंद का लैपटाॅप ले सकेंगे।

“वहीं बड़वानी जिले में भी 668 विद्यार्थियों के खातों में 1 करोड़ 67 लाख रुपये की राशि जमा”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई जा रही 25-25 हजार रूपए राशि का उपयोग लैपटॉप क्रय में ही किया जाए। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार, अपनी इच्छानुसार स्थान से लैपटॉप लें और लैपटॉप खरीदने की रसीद अपनी शाला में आवश्यक रूप से जमा कराएं।

“बड़वानी जिले से 02 टापर विद्यार्थी कुमारी सोनिया पिता उत्तम देवड़ा एवं कुमारी काजल पिता राजेश बरडे कार्यक्रम में सम्मिलित हुई है”

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत  बड़वानी जिले के 668 बच्चों को लैपटॉप की राशि 25000 प्रति विद्यार्थी के मान से खाते में दी गई। कक्षा 12 वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक लाने वाले विद्यार्थी योजना के अंतर्गत पात्र है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!