सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : भगदड़ ने मचाया मौत का तांडव, भयावह स्थिति से देश स्तब्ध, हादसे की अब होगी जांच, पीएम ने जताया दुख

0

NEWS Leaders : भगदड़ ने मचाया मौत का तांडव, भयावह स्थिति से देश स्तब्ध, हादसे की अब होगी जांच, पीएम ने जताया दुख

न्यूज लीडर्स : नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात भगदड़ मचने से
18 लोगों की मौत की दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात करीब 10 बजे भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे। मौत का आंकड़ा बढ भी सकता है।

“शनिवार शाम अचानक ही प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ मच गई”

●》हर घंटे बेचे जा रहे थे पंद्रह सौ टिकट.》》

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हर घंटे रेलवे स्टेशन पर 1500 टिकट बेचे जा रहे थे। उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंचने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। 

उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी।

इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म नंबर 14-15 की ओर आने वाली सीढ़ियों पर यात्रियों के फिसलकर गिरने से उनके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी। एक उच्च स्तरीय समिति इसकी जांच कर रही है।

शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त अमला न होने से हालात बेकाबू हाे गए। भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी।

“दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ हादसा, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान”

●》राष्ट्रपतिने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा.》》

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

“रेलवे ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं”

●》प्रधानमंत्री ने जताया दुख, संवेदनाएं की व्यक्त.》》

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में पीड़ितों और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा,

“स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी उन लोगों की सहायता कर रहे हैं जो भगदड़ से प्रभावित हुए हैं”

●》और अंत में.》》

भगदड़ की सूचना के बाद तुरंत ही पुलिस और फायर टेंडर्स की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!