NEWS Leaders : मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य सोनम निनाना बड़वानी में लेगी बैठक
बड़वानी : न्यूज लीडर्स
प्रदेश के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती सोनम निनाना 28 जनवरी को शाम 5 बजे अलीराजपुर से प्रस्थान कर बड़वानी सर्किट हाउस आकर रात्रि विश्राम करेंगे।


श्रीमति निनामा 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियो के साथ समन्वय बैठक कर शासकीय, अशासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर सायं 5 बजे बड़वानी से खरगोन के लिये प्रस्थान करेंगे।
