सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने उज्जैन में नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, मृतकों परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने उज्जैन में नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, मृतकों परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

उज्जैन : न्यूज लीडर्स

उज्जैन में भारी बारिश के चलते महाकाल मंदिर की बाउंड्रीवाल गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई और 10 लोग घायल हुए। घायलों में ज्यादातर वे लोग हैं जो महाकाल मंदिर के सामने दुकान लगाकर पूजा सामग्री बेचते हैं।

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से नागरिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।”

भारी बारिश के बीच यह हादसा हुआ, घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ए के पटेल ने बताया कि मृतकों की पहचान फरहीन उम्र 22 और अजय योगी उम्र 27 के रूप में हुई है।

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मलबे में दबे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू करने और घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।”

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया।

●》और अंत में.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!