सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

NEWS Leaders : सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ पाटिल स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर बने, स्वच्छता की ली शपथ

0

NEWS Leaders : सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ पाटिल स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर बने, स्वच्छता की ली शपथ

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार नगर परिषद खेतिया द्वारा स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

उक्त जानकारी देते हुये मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईश्वर महाले ने बताया कि रोड नालियों पर कार्य करने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए तथा शासन के निर्देशानुसार सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं मे लाभान्वित किया जायेगा। सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक पटेल ने खेतिया चिकित्सालय की टीम के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी।

इस अवसर पर नगर परिषद खेतिया के अध्यक्ष दशरथ आनंदा निकुम,भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश राजपुत नगर पत्रकार संघ खेतिया के अध्यक्ष राजेश नाहर,ने नप खेतिया द्वारा डॉ हेमंत पाटिल को नगर खेतिया का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किये जाने का पत्र सौपा।

उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर  नगर परिषद खेतिया के अशोक शर्मा, जयपाल जमरे, संदिप बरडे, सुनिल कुलकर्णी, यशवंत पवार, राकेश कुलकर्णी, प्रदिप चौहान, करण पाटिल, राजु सोनिस,राजा निकुम प्रकाश सिरसाठ, काशिनाथ चौधरी, नवल पटेल, विकास चौहान सहित कर्मचारी,सफ़ाई मित्रों के साथ पत्रकारगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता अभियान के प्रमुख अशोक शिन्दे ने किया। स्वछता के ब्रांड एम्बेसडर डॉ0 हेमंत पाटिल ने सभी से अपने खेतिया को स्वच्छ बनाने की अपील की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!