सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ...

NEWS Leaders : सरकार ने कहा, लाड़ली बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए घोषणा और कोई भी योजना बंद नहीं होगी

0

NEWS Leaders : सरकार ने कहा, लाड़ली बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए घोषणा और कोई भी योजना बंद नहीं होगी

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मप्र सरकार ने दो बड़ी घोषणा की है। रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को ₹ 450/- में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर की दूसरी घोषणा की है। इसी के साथ सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है की राज्य सरकार कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं कर रही है।

●》》लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध.》》

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी 40 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध करायेगी। गैस रिफिलिंग की शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। मंगलवार को केबिनेट द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।

●》》रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को अतिरिक्त ₹250/- मिलेगा.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आ रहा है, लाड़ली बहनों के खाते में एक अगस्त को राखी के लिये 250 रूपये अंतरित किये जायेंगे।

●》》आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए निर्णय.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी और पोषणाहार से जुड़ी बहनें अर्थात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर देने का निर्णय भी मंत्रिपरिषद ने किया गया है।

सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर देने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

●》》कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं की जाएगी.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा जन-सामान्य के हित संवर्धन की दृष्टि से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

●》》और  अंत में.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये आवश्यकतानुसार नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!