सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : RTO बेरियर बंद निर्णय के बाद ट्रक व्यवसायी CM से मिले, माना आभार

0

NEWS Leaders : RTO बेरियर बंद निर्णय के बाद ट्रक व्यवसायी CM से मिले, माना आभार

“प्रदेश में परिवहन चेक-पोस्ट की व्यवस्था बंद करने पर ट्रक मालिकों ने माना मुख्यमंत्री का आभार, ट्रांसपोर्टर्स ने कहा परिवहन व्यवस्था में सुधार का लाभ अंतत: आमजनता को होगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रक मालिकों ने किया सम्मान.”

न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में परिवहन विभाग की चेक पोस्ट व्यवस्था को बंद करने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के सभी ट्रक मालिकों ने आभार माना है.

●》》परिवहन चेक पोस्ट बंद करने पर अभिनंदन, धन्यवाद और आभार माना.》》

ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर्स लम्बे समय से इन जांच चौकियों को बंद करने की मांग कर रहे थे. ट्रक मालिकों ने मुख्य मंत्री से भेंट की और चेक पोस्ट बंद कर गुजरात प्रणाली की तर्ज पर चेकिंग पॉइंट की व्यवस्था लागू करने पर उनका अभिनंदन कर धन्यवाद किया गया.

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के संकल्प के अनुसार यह निर्णय लिया गया है.”

●》》ऐतिहासिक निर्णय की हो रही है प्रशंसा.》》

इससे निर्णय से परिवहन विभाग के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी. ट्रक ऑपरेटर्स और ट्रांसपोर्टर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय बहु प्रतीक्षित था. एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है और इससे वाहन चालकों और वाहन मालिकों को अपार प्रसन्नता हुई है. प्रदेश में आवागमन व्यवस्था में वृद्धि और आसानी के साथ ही राजस्व वृद्धि होगी. परिवहन लागत कम होने का लाभ अंतत: आमजन को मिलेगा.

●》》और अंत में.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रक आपरेटर्स और ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमृत लाल मदान, चेयरमेन कोर कमेटी श्री मंजीत सिंह, इंदौर से श्री सीएल मुकाती, अध्यक्ष चेयर मेन श्री राजेन्द्र त्रेहन और श्री अजय शर्मा, श्री हर गोविंद चौकसे, श्री अशोक गुप्ता, श्री सतीश शर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री गोविंद रूपानी, श्री छतरसिंह भाटी, श्री दिनेश जैन, श्री अजीज भाई, श्री राजेश सिंह चंदेल, श्री संजीव अरोरा, श्री पवन शर्मा, श्री दीपक खण्डेलवाल, श्री राकेश चौधरी, श्री गणेश जाट, श्री दिनेश गुर्जर आदि ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!