सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ...

NEWS Leaders : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेशा अधिनियम के सम्मेलन में खरगोन जिले के दो प्रतिनिधि शामिल

0

NEWS Leaders : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेशा अधिनियम के सम्मेलन में खरगोन जिले के दो प्रतिनिधि शामिल

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने पेशा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही से अवगत कराया

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता खरगोन

26 सितंबर को प्रतिष्ठित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर पेसा अधिनियम के अंर्तगत सम्मेलन का आयोजन किया गया। पेशा अधिनियम के राष्ट्रीय सम्मेलन  खरगोन जिले से प्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापुसिंह परिहार व गोगावां ब्लॉक के सुरपाला ग्राम पंचायत से महिला सरपंच सुश्री सुनीता चौहान शामिल हुई।

इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में होने वाले पेसा अधिनियम को समझा व पेसा नियम पर संवाद-चर्चा में सहभागी बने। श्री बापुसिंह परिहार द्वारा खरगोन जिले में पेसा ग्राम सभाओं द्वारा की गई कार्यवाही और जिले में पेसा अधिनियम की उपलब्धि को बताते हुये पेसा नियम के क्रियान्वयन में आने वाले अवरोध को साझा किया।

“इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा PESA-GPDP पोर्टल और प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया”

सम्मेलन में मुख्य चर्चाओं के बिंदुओ में पेसा के भविष्य की कल्पना में ग्राम सभा की भूमिका, वन अधिकार अधिनियम और अन्य माध्यमों से पेसा अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करना, प्रभावी आईईसी रणनीतियों और प्रशिक्षण मॉड्यूल के साथ समुदायों को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई।

इस अवसर कर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजाति कार्य श्री दुर्गादास उईके, जनजाति हितरक्षा प्रमुख श्री गिरीश कुबेर द्वारा भी पेसा अधिनियम पर मार्गदर्शन दिया गया।

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलादसिंह पटेल द्वारा मध्यप्रदेश में पेसा क्रियान्वन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पेसा कानून के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। इसके तहत् प्रदेश ने सर्वाधिक बैंक खाते खोलने का रिकार्ड बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!