सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा... "06 जुलाई का दैनिक राशिफल : कर्क, सिंह, मकर और कुंभ के लिए उन्नति के संकेत, तुला-धनु को खर्च और संबं... 05 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : कुंभ और मीन के लिए सफलता के संकेत, मेष व सिंह को रहना होगा सतर्क, कि... "04 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : शनिवार को कुम्भ, मेष और तुला समेत कई राशियों के लिए सफलता और धन लाभ... 03 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : शुक्रवार को मेष, मकर और कुम्भ समेत कई राशियों को धन लाभ के योग, आपकी... 02 जुलाई  2026 का दैनिक राशिफल : मेष, तुला और धनु के लिए शुभ दिन, वृषभ व मकर रहें सतर्क, किस राशि को... 29 जून 2026 का दैनिक राशिफल : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? 3 राशियो... "28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि...

NEWS Leaders : सेंधवा क्षेत्र में सावन सोमवार की रही धूम, भक्तिमय हुआ शहर, कई कांवड़ यात्राएं निकली, विधायक ने स्वागत कर कांवड़ उठाई

0

NEWS Leaders : सेंधवा क्षेत्र में सावन सोमवार की रही धूम, भक्तिमय हुआ शहर, कई कांवड़ यात्राएं निकली, विधायक ने स्वागत कर कांवड़ उठाई

न्यूज लीडर्स सेंधवा

सावन के तीसरे सोमवार को सेंधवा शहर और ग्रामीणों के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा।शिवमय वातावरण में कई कावड़ यात्राएं निकली। सजे शिवालय और हजारों शिष्यों ने भगवान शिव की आराधना की। ग्रामीण इलाकों में भी भगवान शिव की पूजा-प्रार्थना की और भजन कीर्तन का दौर चला।

सावन मास में सोमवार को शहर के कई शिवालयों में भगवान शिव की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। कहीं राजा के रूप में शिव सजे तो कहीं ड्राईफ्रूट से भगवान का श्रृंगार किया गया। हर कोई पूजा-पाठ में लीन था। भगवान के जल अभिषेक के साथ कहीं भांग से अभिषेक हुआ तो कहीं गानों का रस और फलों के जूस से शिव का अभिषेक किया गया।

●》》मोंटू सोलंकी विधायक ने भी कांवड़ियों का किया स्वागत.》》

विधायक मोंटू सोलंकी ने सोमवार को विभिन्न कावड़ यात्रा का स्वागत किया। वे स्वयं भी कावड़ लेकर कुछ दूर पैदल चले और सभी को सावन माह की बधाई भी दी।

●》》महिलाओं ने दिखाया भक्तिभाव.》》

सोमवार को ही झोपाली से भी बड़ी संख्या में कावडिएं राजराजेश्वर मंदिर पहुंचकर अभिषेक कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की गई। शहर की शास्त्री कॉलोनी की सैकड़ों महिलाएं और युवतियां रिकॉर्डिंग पर कावड़ लेकर निकली। इस दौरान महिलाओं ने गरबा करते हुए शास्त्री कॉलोनी से सदर बाजार, राम बाजार होते हुए किला परिसर पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!