सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री नागलवाड़ी में करेंगे दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, किन गांवों को मिलेगा लाभ, जानिए पूरी रिपोर्ट

0

“1173 करोड़ की लागत से बनी नागलवाड़ी परियोजना से बड़वानी व खरगोन जिले में होगी सिंचाई। 155.72 करोड़ की लागत से बनी पाटी सिंचाई परियोजना से जनजातीय क्षेत्र होगा सिंचित”

न्यूज लीडर्स : ब्यूरो रिपोर्ट बड़वानी

निमाड़ अंचल के बड़वानी जिले की उपजाऊ जमीन और परिश्रमी किसानो के लिये उद्वहन सिंचाई से नर्मदा जल के बूँद-बूँद के उपयोग ने पानी की कमी की चिंता समाप्त कर दी है। वर्तमान में उद्वहन सिंचाई योजनाओं ने निमाड़ अंचल का सारा परिदृश्य ही बदल कर रख दिया है। आज निमाड़ अंचल के कृषक औद्योगिक खेती कर सम्पन्न और खुश हैं।

इसके अंतर्गत नागलवाडी सुक्ष्म उद्वहन एवं पाटी सुक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजनाओं का निर्माण पूरा कर मुख्यमंत्री द्वारा नागलवाड़ी में उक्त दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं से बड़वानी जिले लगभग की 60 हजार 934 एकड़ (24 हजार 660 हेक्टेयर) रकबा सिंचित होने वाला है।
कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग से प्राप्त जानकारी अनुसार 1173 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना से बड़वानी जिले के 50 गांव तथा खरगोन जिले के 74 गांव सिंचित होंगे। वही 155.72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना से बड़वानी एवं पाटी तहसील के 23 गांव सिंचित होंगे।

▪︎》》नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना की संक्षिप्त जानकारी.》》

नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 18720 रकबे में सिंचाई होगी तथा इस परियोजना में कुल 124 गांव लाभान्वित होंगे । जिसमें जिले के 50 ग्राम में तथा खरगोन जिले के 74 ग्रामों में सिंचाई हेतु पानी पहुंचाएगा।  परियोजना के तहत बड़वानी जिले के ग्राम ब्राह्मणगांव, अजंदी, बड़सलाय, बोबलवाड़ी एवं रूई में तथा खरगोन जिले के ग्राम बड़ा एवं लेहकू में पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं तथा पाइप लाइन के माध्यम से किसानों के खेतो में सिंचाई हेतु छोटे-छोटे स्टेशन बनाए गए हैं।

▪︎》》बड़वानी जिले के यह ग्राम होंगे नागलवाड़ी परियोजना से लाभान्वित.》》

1173 करोड़ की लागत से बनी नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना से बड़वानी जिले के ग्राम अगलगांव, आंवली, बघाड़, बाजड़, बकवाडी, बालसमुद, भोरवाड़ा, भूलगांव, बोबलवाडी, चोथरिया, चितावल, देवला, देवनली, घटवा, घुसगांव, गोलपुरा, हलदड, इंद्रपुर, जाहूर, जुलवानिया, कड़वी, खापरखेड़ा, लिंगवा, लफनगांव, लहड़गांव, मातमुर, नागलवाड़ी बुजुर्ग, नागलवाड़ी खुर्द, नांदेड़, नीलकंठ, नीम सांगवी, निहाली, ओझर, पाडला, पानवा, रूई, सालीकलां, सालीटांडा, सांगवीठान, टाकली, टेमला, ठान, देवड़ा, घोलान्या, छोटा जुलवानिया, पीपरखेड़ा, बड़सलाई, झिरन्या, रूपखेड़ा, मदरानिया में सिंचाई हेतु पानी पहुंचेगा।

▪︎》》पाटी उद्वहन सिंचाई की संक्षिप्त जानकारी.》》

155.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना के तहत ग्राम बिजासन व घुंघसी में पम्प हाउस बनाये गये है। जिसमें बड़वानी एवं पाटी तहसील के 23 गांवों की 5940 हेक्टेयर कृषि भूमि नर्मदा जल से सिंचित होगी। साथ ही 5.37 मेगावाट विद्युत की खपत होगी।

▪︎》》परियोजना से ये ग्राम होंगे लाभान्वित.》》

पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना से बड़वानी तहसील के ग्राम मोरकट्टा, बिजासन, अमलाली, भवती, बबुलताड़, अवल्दा, भामटा, नैनपुरा, सिरसानी, पिछोड़ी तथा विकासखण्ड पाटी के ग्राम चिपियाखेड़ी, घुघसी, खाजपुर, पोसपुर, सेमली, बमनाली, लिंबी, बुदी, ओसाड़ा, पाटी, चंदनदेवी, मेघा, अंजराड़ा में सिंचाई हेतु पानी पहुंचेगा।

▪︎》》मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम.》》

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 जुलाई की दोपहर 1:35 बजे नांगलवाड़ी पहुंचकर भिलट देव मंदिर के दर्शन करने के उपरांत नागलवाड़ी में नागलवाड़ी एवं पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण कर सभा को संबोधित करेंगे। सायं 4 बजे मुख्यमंत्री जी नांगलवाड़ी से बड़वानी के लिए प्रस्थान कर, शाम 4:20 पर बड़वानी पहुंचकर बड़वानी में रोड शो करेंगे।

NEWS Leaders : खरगोन जिले के 74  किन गांवों को मिलेगा सिंचाई योजना का लाभ जानिए

नागलवाड़ी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से खरगोन और सेगांव के गांवो तक पहुचेंगा जल”

न्यूज लीडर्स : हासम खत्री खरगोन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को निमाड़ के खरगोन और बड़वानी जिले को महत्वपूर्ण सौगात देते हुए विकास पर्व का शुभारंभ करेंगे।

▪︎》》खरगोन जिले को मिलेगा सिंचाई परियोजना का लाभ, जानिए.》》

1173 करोड़ रुपये की लागत से बनी नागलवाड़ी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 74 गाँवों को लाभ होगा। इसमें खरगोन जनपद के 23 गांवो की 9121.95 है, और सेगांव जनपद के 51 गाँवों की 9158.16 है, भूमि सिंचित होगी।

इसमें सेगांव जनपद के ग्राम अछलवाड़ी, बनिहार, भडवाली, भीकरखेड़ी, बिर्ला, बोरी, चंदावड़, चिचगढ़, चिचली, डालकी, दामखेड़ा, दसनावल, देवली, दोमवाड़ा, गंधावड़, गाठ्ल्याखेड़ी, गोलपुरा (सेगांव), गोलवाड़ी, ग्यासपुरा, हनुमंतिया, जामन्या, जलगांव, जमोठी, जोगवाड़ा, जोजलवाड़ी, कमोदवाड़ा, केली, केशवपुरा, खामखेड़ा, खोलगांव, कोलखेड़ा, लेहकू, महूगांव, पनाली, पनवाड़ा, पान्यादड़ (सेगांव), रसगांव, रेहगुन, सांघवी (सेगांव), सतावड़ (सेगांव), सलावड़ (तिरी),  सीतापुरी, सेगांव, सांघवी, शरदपुरा, श्रीखंडी, तलकपुरा, तिरी तथा उपब्दी गांव परियोजना से सिंचित होगा।

इसी प्रकार खरगोन जनपद के ग्राम अवली, बगवा, बनिहार (गोटिया), भमोरी बुजुर्ग, भमोरी खुर्द, डालका, दसनगांव, दौलतपीपरी, ढेहरी, गवला, गांवसन, घेगांवा, छेगांवा, कल्याणपुरा, लोनारा, नरसिंगपुर, पान्यादड, रायबिड़, रायपुरा, सांईखेड़ा, सल्या, शाहपुरा, ऊन बुजुर्ग परियोजना से सिंचित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!